फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'देश के खिलाफ बंदूक उठाने वालों का मरना तय'

Sat, 30 Jul 2016 09:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
ड‌िप्टी सीएम न‌िर्मल स‌िंह - फोटो : PTI
विज्ञापन
बुरहान वानी एनकाउंटर पर महबूबा के बयान के बाद उठे विवाद के बीच रियासत के डिप्टी सीएम निर्मल सिंह का कहना है कि देश के खिलाफ जो कोई भी बंदूक उठाएगा, उसका देर-सवेर मरना तय है।
विज्ञापन


सुरक्षा बलों के खिलाफ बंदूक उठाने वालों की मुठभेड़ के दौरान पहचान नहीं होती है। बुरहान वानी मामले में मारे गए तीनों आतंकी थे। उनका ऐसा ही अंजाम होना था।

धर्मनगरी में म्यूनिसिपल कमेटी द्वारा बनाए जाने वाले शापिंग कांपलेक्स के शिलान्यास मौके पर कहा कि भाजपा ने आतंकवाद से न कभी समझौता किया है तथा न ही कभी करेगी। पिछले दिनों कश्मीर में लगातार आतंकी मारे गए हैं।
विज्ञापन


सुरक्षा बल अपनी जिम्मेदारी लगातार निभा रहे हैं। बुरहान मामले में तनावपूर्ण हालात पैदा होने के दूसरे दिन ही राज्य सरकार ने बहुत हद तक स्थिति में सुधार पा लिया था।
विज्ञापन

पत्थरबाजी के ल‌िए व‌िपक्षी पार्ट‌ियां भी ज‌िम्मेदार

न‌िर्मल स‌िंह भाजपा व‌िधायक दल के नेता हैं। - फोटो : Amar Ujala
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के बयान सुरक्षा बलों को मुठभेड़ स्थल पर बुरहान वानी की मौजूदगी की जानकारी नहीं थी, इस पर निर्मल ने कहा कि सीएम ने कहा था कि जैसे अफजल गुरू को फांसी देने के पहले उस समय की राज्य सरकार को जानकारी थी, ऐसी बुरहान के मामले में महबूबा को नहीं थी।

निर्मल ने कहा कि बुरहान मामले पर पाकिस्तान रियासत में सांप्रदायिक तनाव पैदा करने के प्रयास में था। उन्होंने कहा कि जम्मू की जनता सराहना की पात्र है, जिसने माहौल शांतिपूर्ण बनाए रखा।

उन्होंने कश्मीर में होने वाली पत्थरबाजी को हवा देने के लिए विपक्ष की पार्टियों को भी जिम्मेदार ठहराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें