फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गो फार यूथ ग्रीन ओलंपियाड में निपुण विज रहा प्रदेश टॉपर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) के स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के एमए इकोनॉमिक्स इंटीग्रेटेड कोर्स के छात्र निपुण विज ने टेरी की ओर से शुरू किए गए गो फार यूथ ग्रीन ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

वह जम्मू-कश्मीर से टॉपर रहे और उन्होंने 100 में 96 अंक प्राप्त किए। यह परीक्षा एक महीने पहले आयोजित की गई थी। इसका परिणाम एक वेबिनार के माध्यम से घोषित किया गया। परीक्षा ऑनलाइन मोड से हुई थी, जिसमें 50 प्रश्न पूछे गए थे। यह एक राष्ट्र व्यापी परीक्षा थी। निपुण विज को एक पदक, प्रमाण पत्र और 2000 रुपये का नकद पुरस्कार मिला है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें