फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भीख मांगने वाले नौ बेघर बच्चे किए रेस्क्यू

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जिला प्रशासन जम्मू ने पिछले दो दिनों में जम्मू शहर के विभिन्न इलाकों से नौ बेघर बच्चों को रेस्क्यू किया है। बुधवार को गोल मार्केट इलाके से बचाव अभियान के दौरान तीन बच्चों को रेस्क्यू किया गया।
विज्ञापन

इससे पहले मंगलवार को जिला टास्क फोर्स ने तालाब तिल्लो में भी इसी तरह का अभियान चलाया था। इलाके से भीख मांगने और कूड़ा बीनने वाले छह बच्चों को रेस्क्यू किया। इनमें तीन लड़के और तीन लड़कियां थीं। उन्हें पुनर्वास के लिए बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) को सौंप दिया गया। सभी बच्चों को आश्रय गृहों में रखा गया है, जहां उन्हें उचित देखभाल और सहायता मिलेगी। जिला प्रशासन ने लोगों से बालश्रम और भीख मांगने के मामलों की सूचना देने का आग्रह किया है। लोग 7006161996 पर कॉल या व्हाट्सएप पर संदेश भेज सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें