फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: टीबी मरीजों को वितरित की निक्षय पोषण किट

Thu, 09 Jan 2025 03:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
पोषण किट देते उपायुक्त और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी। संवाद - फोटो : samba
विज्ञापन
सांबा। प्रशासन ने बुधवार को महत्वाकांक्षी टीबी उन्मूलन के 100 दिन अभियान के तहत 50 टीबी रोगियों को निक्षय पोषण किट वितरित किए। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा वित्त पोषित इस पहल का आयोजन उपायुक्त राजेश शर्मा की अध्यक्षता और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. विधि भाटियाल की देखरेख में किया गया था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि मरीज उपचार को लेकर गंभीर रहे और संतुलित आहार ले तो पूरी तरह से स्वस्थ हो सकता है। उन्होंने टीबी रोगियों के लिए सहायक वातावरण की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही जनता से इस बीमारी से जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों को त्यागने का भी आग्रह किया। भारत सरकार द्वारा दिसंबर 2024 में शुरू किए गए 100 दिनों के टीबी उन्मूलन अभियान का लक्ष्य 2030 के वैश्विक लक्ष्य से काफी पहले 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में प्रगति में तेजी लाना है। संवाद

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें