फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K Weather: पूरे कश्मीर में शून्य से नीचे उतरा रात का पारा, जम्मू में गलन भरी ठंड; पढ़ें मौसम का हाल

Mon, 24 Nov 2025 11:30 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

सोमवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम है।
विज्ञापन
श्रीनगर डल झील - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर घाटी के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है। सबसे कम तापमान शोपियां में माइनस 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। यहां पारा माइनस 3.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 30 नवंबर तक मौसम साफ रहेगा, कहीं-कहीं हल्के बादल हो सकते हैं। इस एक सप्ताह में तापमान में तीन डिग्री तक की और कमी आ सकती है।

विज्ञापन


सोमवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.5 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान माइनस 2.5 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.5 डिग्री कम है।

पहलगाम में अधिकतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.5 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान माइनस 4.0 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम था। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम है, वहीं न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य है।
विज्ञापन


जम्मू में अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.0 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम था। कटड़ा में अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें