फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर हमले में शामिल ट्रक मालिक को जम्मू लाएगी NIA

Wed, 14 Oct 2015 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर में बीएसएफ काफिले पर हमले से पहले पाकिस्तानी आतंकियों को लाने के लिए उपयोग किए गए ट्रक के मालिक को एनआईए जल्द जम्मू लाएगी।
विज्ञापन


आतंकियों को अन्य सुविधाएं प्रदान करने वाले लश्कर के ओवर ग्राउंड वर्कर (ओडब्ल्यूजी) साबजार अहमद भट उर्फ खुर्शीद को नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने एक दिन पहले ही कश्मीर के कुलगाम से पकड़ा है।

सूत्रों के अनुसार साबजार को जम्मू के एनआईए कोर्ट में पेश करने के अलावा एनआईए उसके अन्य दो साथियों के नए सिरे से वारंट हासिल करेगी।

बताया जाता है कि खुर्शीद की गिरफ्तारी के बाद मिली जानकारी के आधार पर फैयाज अहमद इट्टू उर्फ फैयाज वेल्डर और फैयाज अहमद अशवर उर्फ सेठा की तलाश एनआईए टीम कर रही है। इन तीनों पर एनआईए ने दो-दो लाख का इनाम भी रखा है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार दोनों अन्य ओडब्ल्यूजी फैयाज और सेठा के ताजा वारंट हासिल करने के अलावा एनआईए उनकी संपत्ति सीज करने के भी आदेश न्यायालय से लेने का प्रयास कर रही है। उल्लेखनीय है कि दोनों अपने परिवार के साथ फरार हैं।
विज्ञापन


इन्होंने सीमा लांघ जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करने वाले पाकिस्तानी आतंकियों को पनाह देने के साथ उन्हें आर्थिक मदद भी की थी। पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद नावेद से हुई पूछताछ के आधार पर इन ओवर ग्राउंड वर्करों का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें