फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur Blast: उधमपुर धमाकों की जांच के लिए मौके पर पहुंची NIA टीम, गृह मंत्रालय ले रहा जानकारी

Thu, 29 Sep 2022 05:20 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

एनआईए की टीम उधमपुर में हुए दो ब्लास्ट में पड़ताल के लिए मौके पर पहुंची है। एजेंसी की टीम ने दोनों जगहों पर जाकर छानबीन की है।
विज्ञापन
NIA (File) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उधमपुर में हुए दो ब्लास्ट में पड़ताल के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम मौके पर पहुंची है। एजेंसी की टीम ने दोनों जगहों पर जाकर छानबीन की है। केंद्रीय गृह मंत्रालय भी घटना पर नजर बनाए हुए हैं और इसकी जानकारी ले रहा है। वहीं, जिले में दो धमाके से हड़कंप मच गया है। मौके पर पुलिस और सुरक्षाबलों की टीम मौजूद हैं। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। जगह-जगह नाके लगाए गए हैं।
विज्ञापन


उधमपुर में एक धमाका आज गुरुवार सुबह छह बजे के करीब एक बस में हुआ। इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इससे पहले बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे उधमपुर में सैन्य चौकी के पास पेट्रोल पंप पर खड़ी बस में शक्तिशाली धमाका हुआ। इसमें दो बसें क्षतिग्रस्त हो गईं और दो लोग घायल हो गए।

उधमपुर-रियासी रेंज के डीआईजी मोहम्मद सुलेमान चौधरी ने धमाकों को लेकर कहा कि आज सुबह करीब छह बजे धमाका हुआ है। पहला धमाका रात करीब साढ़े दस बजे हुआ। उन्होंने बताया कि यह बस बसंतगढ़ से उधमपुर आई थी और 6 बजे से पेट्रोल पंप पर ही खड़ी थी। उनके मुताबिक बस को अगले दिन सुबह फिर बसंतगढ़ निकलना था लेकिन उससे पहले ही यह धमाका हो गया। उन्होंने कहा कि इस धमाके में आतंकी साजिश से इंकार नहीं किया जा सकता है। फिलहाल जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें