फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईए ने भेजा समन, भड़क गए अलगाववादी, कहा- राजनीति के लिए उन्हें किया जा रहा तंग

Mon, 08 Apr 2019 12:43 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
मीरवाइज उमर फारूक - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन

एनआईए की तरफ से अलगाववादियों को समन भेजकर दिल्ली में बयान रिकार्ड कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिन अलगाववादी नेताओं को समन भेजा गया है, उनमें प्रो. अब्दुल गनी भट्ट, बिलाल गनी लोन, मसरूर अब्बास और मीरवाइज आदि शामिल हैं। समन पर ये लोग भड़क गए हैं। 

विज्ञापन


रविवार को ऑल पार्टी हुर्रियत कांफ्रेंस की ओर से एक बैठक कर इसकी निंदा की गई। बैठक में कई अन्य लोग भी मौजूद रहे। अलगाववादियों ने कहा कि जानबूझ कर उनको तंग किया जा रहा है। 

राजनीति के लिए उनके साथ इस तरह का व्यवहार किया जा रहा है। कहा कि यह तीसरा समन है, जो पिछले कुछ दिन में मिला है। कहा कि वह हमेशा से कहते आए हैं कि कश्मीर एक राजनीतिक मुद्दा है, जिसको शांति से सुलझाना चाहिए। हम लोगों ने हमेशा से शांति से इस मसले को हल करने के साथ दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें