फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेरर फंडिंग: एक और रैकेट का पर्दाफाश, दिल्ली में 36 करोड़ की अवैध करेंसी के साथ 9 लोग गिरफ्तार

Tue, 07 Nov 2017 08:23 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
घाटी में टेरर फंडिंग की जांच कर रही एनआईए की टीम ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। एनआईए द्वारा की गई इस गिरफ्तारी में करीब 36.34 करोड़ रुपये की डिनोटिफाइड करेंसी भी बरामद की गई है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार किए गए सभी लोगों से एनआईए टेरर फंडिंग के मामले में और अधिक जानकारी तलाशने में जुट गई है। गौरतबल है कि नोटबंदी के बाद भी आतंक के मददगारों ने इतनी बड़ी संख्या में चलन से बाहर की करेंसी कैसे इन लोगों तक पहुंचा दी, यह जांच का विषय है।

घटना के बाद एनआईए के साथ-साथ पुलिस के आधिकारी भी पूरे मामले से जुड़े लोगों के बारे में और अधिक जानकारी जुटाने में लग गए है। हालांकि इस कार्रवाई का अभी एनआईए की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
NIA has seized demonetised currency worth Rs 36,34,78,500 and arrested 9 persons in J&K terror funding case. — ANI (@ANI) November 7, 2017

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें