घाटी में टेरर फंडिंग की जांच कर रही एनआईए की टीम ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। एनआईए द्वारा की गई इस गिरफ्तारी में करीब 36.34 करोड़ रुपये की डिनोटिफाइड करेंसी भी बरामद की गई है।
सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार किए गए सभी लोगों से एनआईए टेरर फंडिंग के मामले में और अधिक जानकारी तलाशने में जुट गई है। गौरतबल है कि नोटबंदी के बाद भी आतंक के मददगारों ने इतनी बड़ी संख्या में चलन से बाहर की करेंसी कैसे इन लोगों तक पहुंचा दी, यह जांच का विषय है।
घटना के बाद एनआईए के साथ-साथ पुलिस के आधिकारी भी पूरे मामले से जुड़े लोगों के बारे में और अधिक जानकारी जुटाने में लग गए है। हालांकि इस कार्रवाई का अभी एनआईए की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
NIA has seized demonetised currency worth Rs 36,34,78,500 and arrested 9 persons in J&K terror funding case.
— ANI (@ANI) November 7, 2017