राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के सोपोर और कुलगाम जिलों में कई घरों में तलाशी अभियान चलाया। एक अधिकारी ने कहा, 'एनआईए की टीमों ने केस RC-02/2026/NIA/JMU में चल रही जांच के सिलसिले में कई घरों की तलाशी ली।' उन्होंने बताया कि कुलगाम और बांदीपोरा ज़िलों और बारामूला जिले के सोपोर इलाके में कई जगहों पर छापेमारी की गई।
सोपोर में एनआईए की एक टीम ने गुंड ब्राथ (सोपोर पुलिस स्टेशन के तहत) में गुलाम मोहम्मद तंत्रे के घर की तलाशी ली। वे अब्दुल अहद तंत्रे के बेटे हैं।
इसके अलावा एक और तलाशी शबनम के घर पर ली गई। वे तौसीफ अहमद डार की पत्नी और मोहम्मद अकबर भट की बेटी हैं। वे मूल रूप से तेलियान मोहल्ला, आरामपोरा की रहने वाली हैं और अभी गौसिया आबाद में रह रही हैं।
कुलगाम जिले के कई स्थानों पर भी तलाशी अभियान चलाया गया। इस ऑपरेशन के दौरान एनआईए की टीमों को सोपोर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों के साथ कार्रवाई की।