रियासी के वार्ड दो में सामुदायिक भवन का उद्घाटन करते अधिकारी व लोग। संवाद।
रियासी। नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट कॉपरेशन (एनएचपीसी) सलाल की तरफ से वार्ड नंबर दो स्थित वाल्मीकि मोहल्ला में सामुदायिक भवन का निर्माण कर उसे लोगों को सौंपा गया। शनिवार को सलाल पावर स्टेशन के ग्रुप जनरल मैनेजर अनीश गोरहा ने सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान एनएचपीसी के अधिकारियों को पिंका संधू,गोपाल शर्मा, राकेश कुमार व जोगिंदर शर्मा ने माता की चुन्नी ओढ़ा कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समाज ने मोहल्ले में भवन बनाने की मांग की थी जिसे एनएचपीसी ने पूरा किया है। इस मौके पर सनातन धर्म सभा के प्रधान बृज मोहन शर्मा, विनोद शर्मा,गोकुल शर्मा, रोमेल सिंह,कुलदीप राज पंडोह आदि मौजूद रहे। संवाद