फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएम इम्लाइज एसोसियेशन ने कोरोना वारियर्स को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो जम्मू। जम्मू-कश्मीर नेशनल हेल्थ मीशन इम्पलाइज एसोसियेशन ने केसी रेजीडेंसी में स्वास्थ्य विभाग के संबंधित लोगों, एनएचएम के पेरामैडिकल स्टाफ और मीडिया कर्मियों को कोरोना वारियर्स के रूप में काम करने के लिए सम्मानित किया। यह मैडकिल स्टाफ करीब 21 दिन के बाद घर लौटा था। इन्होंने सात दिनों तक कोविड-19 के मरीजों का इलाज किया और फिर 14 दिन के क्वारिंटिन होकर घर आए। इस दौरान एसोसियेशन का कहना था कि यह कोरोना वारियर्स की मेहनत और लगन का परिणाम हैं कि कोविड-19 के मरीज ठीक होकर घरों में लौटे हैं। इस कार्यक्रम में नगर निगम के मेयर चंद्र मोहन गुप्ता मौजूद रहे जिन्होंने एसोसियेशन के हवाले से सभ एनएचएम के पेरामैडिकल स्टाफ को सर्टिफिकेट दिए। इस दौरान एसोसियेशन के अध्यक्ष रोहित सेठ ने कहा कि जो कोरोना वारियर्स इस समय लोगों के लिए कर रहे हैं उसकी जितनी सराहना की जाए उतनी कम है। केवल एक सम्मान समारोह उनके लिए कुछ भी नहीं है ऐसे कई समारोह उनके नाम होने चाहिए ताकि उनकी मेहनत को सम्मानित किया जा सके। वहीं मेयर चंद्र मोहन ने एशोसियेशन के इस कदम की सराहना की। साथ ही उन्होंने एसोसियेशन को आश्वासन दिया कि उनकी लंबे समय से पूरी न हो सकी मांगों को वह संबंधित प्रशासन तक पहुंचाएंगे और उन्हें जल्द पूरा किया जाए इसकी पूरी कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें