अखनूर... फोटो. कोरोना वायरस महामारी के चलते प्रवासी मजदूरों को खाने के लाले पडने पर केई मजदूर परिवार पलायन करने लगे है । इस पर मजदूरों ने सरकार से मांग की है घर वापसी के लिए जरुरी कदम उठाए जाऐ। शुक्रवार को क्षेत्र के कोई जगहों पर रहने वाले प्रवासी मजदूरों ने अखनूर कस्बे से पलायन करने शुरू कर दिया।जिस पर पैदल ही जम्मू रोड की तरफ कूच कर दिया।जिस मे कुछ बिहार, झरखंड सहित अन्य राज्य के लोग थे जो कि मजदूर के लिए क्षेत्र में पिछले कुछ महीने से रह रहे हैं। पलायन कर रहे मजदूरों का कहना है वताया की लाँकडाऊन के चलते खाने के लाले पड़ गए हैं।इस पर जब से लाँकडाऊन हुआ है तब से दो वार ही राशन मिला है इस के वाद राशन नहीं मिला।इस पर भुख रहने से वेहतर है घर मे ही कूच किया जाऐ।उन्होंने बताया हमें पता है घर पहुंचने में कई दिन लगेंगे मगर इतना तो है घर जाने पर खाने को तो कुछ मिलेगा।इस पर लोकल प्रशासन से केई वार गुहार भी लगाई की राशन दिया जाऐ मगर इस के लिए दस लोगों पर मात्र दस किलो राशन मिला है वह भी एक हफ्ते के लिए ऐसे में कैसे जीवन वहरा किया जाऐगा।उन्होंने बताया घर वापसी ही एक विकल्प वचा है ताकि इस घडी पर घर पंहुचा जाऐ। उन्होंने बताया पहले तो काम मिल जाता था मगर अब पिछले एक हफ्ते से मजदूरी नही मिलने पर भुखे रहने पर मजबूर होना पड रहा है प्रशासन कोई सहयोग नहीं कर रहा।