महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा के पास मौन प्रदर्शन करते
जम्मू। न्याय शक्ति के सदस्यों ने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध के खिलाफ वीरवार को तवी पुल पर महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा के पास मौन जुलूस निकाला।
न्याय शक्ति के संस्थापक एडवोकेट प्रियाशा गौर और एडवोकेट सुगंध गंडोत्रा ने नेतृत्व में ये मौन जुलूस निकाला गया। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य एकजुट होकर आवाज को बुलंद करना है। इस दौरान कहा कि महिलाओं को प्रतिदिन परेशान किया जा रहा है। उन पर हमला किया जा रहा है और उन्हें हाशिए पर रखा जा रहा है। अब समय आ गया है कि हम कहें बस, बहुत हो गया। ब्यूरो