फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगला बजट ट्रेडर्स फ्रैंडली होगा: हसीब द्राबू

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत के वित्त मंत्री डा. हसीब द्राबू ने व्यापारियों को आश्वासन दिया है कि अगला बजट ‘पीपुल्स एंड ट्रेडर्स फ्रैंडली’ होगा। 2016-16 बजट सत्र के पहले चैंबर और ट्रेडर्स एसोसिएशन के साथ वित्त मंत्री ने पहली प्री बजट मीटिंग की।
विज्ञापन


विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के सुझाव सुनने बाद द्राबू ने आश्वासन दिया कि उनकी उचित मागों को स्टेट बजट में यथासंभव स्थान दिया जाएगा। बैठक में वित्तीय आयुक्त सचिव नवीन कुमार चौधरी, कमिश्नर कामर्शियल टैक्स बसीर अहमद खान और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

द्राबू ने कहा कि बजट तैयार करने से पहले विभिन्न संगठनों से सलाह करना महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इससे ट्रेड, कामर्स, इंडस्ट्रीज और समाज के अन्य तबकों की समस्याएं सामने आती हैं।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

होटल व्यवसाय‌ियों के ल‌िए बजट में प्रावधान

बैठक में चैंबर आफ कामर्स आफ कश्मीर, हाउसबोट आनर एसोसिएशन, गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, ट्रैवल एंड टूर आपरेटर, पाल्ट्री एंड फामर्स एसोसिएशन, अनंतनाग ट्रेडर्स फेडरेशन, पहलगाम होटेलियर्स एसोसिएशन, टूरिज्म एलायंस व अन्य संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

होटल एसोसिएशन ने मांग की कि होटलों के अपग्रेडेशन या निर्माण पर लगने वाले ब्याज की दर को कम किया जाए और फूड आइटम पर एक जैसा वैट लिया जाए।

द्राबू ने कहा कि कारोबार प्रणाली को आसान करना और उनकी नीतियां सरकार की प्राथमिकता सूची में हैं। बिजनेस सेक्टर के विकास के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें