फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में रेडियो की दुनिया में इतिहास रचने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर में रेडियो की दुनिया में इतिहास रचे जाने की उम्मीद है। कश्मीर के युवा रेडियो जॉकी नासिर अली खान ने बिग 92.7 एफएम पर लगातार 111 घंटे तक कार्यक्रमों का प्रसारण करने की ठानी है।
विज्ञापन


आरजे नासिर ने बताया कि उन्होंने कभी यह सोचा नहीं था कि वह इतने लंबे समय तक कार्यक्रम देते रहेंगे। उन्होंने बताया कि बिग 92.7 आरजे मैराथन के तहत देश भर के 25 आरजे इसमें भाग ले रहे हैं।

नासिर ने बताया कि केवल दो ऐसे स्टेशन हैं दिल्ली और कश्मीर में, जहां पूरे 111 घंटे तक एक ही आरजे प्रसारण देगा, जो कश्मीर में रेडियो के इतिहास में एक मील पत्थर साबित होगा। 26 जनवरी सुबह सात बजे इस मैराथन की शुरुआत हुई और 30 जनवरी की रात करीब 10 बजे यह संपन्न होगा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इसके पीछे मकसद है लोगों में जागरूकता फैलाना

आरजे नासिर ने बताया कि इसके पीछे मकसद है लोगों में जागरूकता फैलाना। लगातार इतने घंटे आन-एयर रहकर ऐसे विषयों पर चर्चा करना, जो समाज में कुरीतियों के तौर पर उभर कर सामने आ रहे हैं।

इसके पीछे संदेश यह है ‘इंडिया शेयर्स इंडिया केयर्स’। उन्होंने बताया कि इस दौरान बेरोजगारी, नशा मुक्ति, स्वास्थ्य समस्याओं आदि पर चर्चा हुई। लोगों की भी कॉल्स ली गई। उनका जवाब देने के लिए विशेषज्ञ भी स्टूडियो में आए।

कश्मीर के डिवीजनल कमिश्नर असगर सामून समेत कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने भी इसमें अपना सहयोग दे रहे हैं। नासिर का सपना है कि वह कश्मीर में जो कुरीतियां हैं उन्हें दूर करने में रेडियो के जरिये पूरा सहयोग दे सकें। वह कश्मीर को विकसित देखना चाहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें