फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्य वर्दी बेचने वालों की जांच अधर में

Mon, 25 Jan 2016 11:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला उपायुक्त द्वारा सैन्य वर्दी बेचने वालों की जांच अभी पूरी नहीं हुई। करीब 20 दिन पहले डीसी की ओर से आदेश जारी हुआ था कि शहर में जो कोई भी सैन्य वर्दी या सेना से जुड़ा हुआ सामान बेचता हो, वह अपने दस्तावेज संबंधित थानों में चेक करवाए।
विज्ञापन


अब तक पूरे शहर में यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। पुलिस और जिला प्रशासन की ओर से कुछेक जगहों पर ही इसकी जांच की गई है, जहां लाइसेंस वाले ही इसको बेचते हुए पाए गए।

हालांकि प्रशासन ने इससे भी इंकार नहीं किया है कि बहुत से ऐसे लोग होंगे जो सेना की वर्दी बिना लाइसेंस के बेच रहे हैं। जिला उपायुक्त सिमरनदीप सिंह का कहना है कि कुछेक जगहों पर जांच की गई।
विज्ञापन


जहां पर लाइसेंस वाले ही इसे बेचते हुए पाए गए, लेकिन यह बात भी सच है कि अभी तक सभी लोगों ने जांच नहीं कराई। बहुत से रेडिमेड शाप वाले ऐसे हो सकते हैं जो बिना अनुमति के इसे बेच रहे होंगे।

उल्लेखनीय है कि डीसी ने आदेश जारी करते हुए ऐसा सामान बेचने वालों को जांच कराने को कहा था, क्योंकि कई सुरक्षा एजेंसियों ने जिला प्रशासन को बताया था कि इस सामान का दुरुपयोग हो सकता है। देश विरोधी तत्व इसका लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें