फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के युवा अब देश के इतिहास, मूल्यों और उम्मीदों से जुड़ रहे हैं : एलजी

Fri, 17 Oct 2025 02:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के युवा अब देश के इतिहास, मूल्यों और उम्मीदों से गहराई से जुड़ रहे हैं। युवा देश बनाने के लिए विविधता व विरासत के साथ रिश्ता बना रहे हैं और एक साझा सांस्कृतिक पहचान को बढ़ावा दे रहे हैं। ये बातें उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहीं।
विज्ञापन

वह वीरवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कुलगाम में ‘वेशॉ लिटरेरी फेस्टिवल’ के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कुलगाम एक समृद्ध आध्यात्मिक और बौद्धिक परंपरा का सबूत है। कुलगाम प्रकृति, आध्यात्मिकता, संस्कृति और साहित्य का संगम है जो इस पवित्र जमीन को जम्मू-कश्मीर की विरासत का एक अहम हिस्सा बनाता है।
दो दिन का लिटरेचर फेस्ट लेखकों, कलाकारों और पाठकों को एक साथ लाकर किताबों, नए विचारों पर चर्चा करने और अलग-अलग तरह के रचनात्मक और साहित्यक कामों को बढ़ावा देने के लिए साहित्य का जश्न मना रहा है। उद्घाटन के दौरान एलजी ने कहा कि लिटरेरी फेस्ट इस इलाके की अनोखी आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक अहमियत को भी दिखाएगा। महिला और युवा लेखकों को अपने रचनात्मक कामों को साझा करने के लिए एक मंच देगा।
विज्ञापन

उपराज्यपाल ने युवा टैलेंट के लिए मौके बनाने की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि इस तरह की कोशिशें न सिर्फ इंसानी रचनात्मकता को बढ़ाएंगी बल्कि यह भी पक्का करेंगी कि साहित्य एक आईने की तरह काम करे जो समाज और दुनिया भर में होने वाले बदलावों को दिखाए। एक प्रगतिशील और जीवंत सोसायटी के लिए विज्ञान, अध्यात्म और साहित्य तीन बड़ी ताकतें हैं। लेखक, चिंतक और कवि को साहित्यक, वैज्ञानिक और अध्यात्मिकता विरासत को बढ़ावा देना चाहिए। लोक परंपराओं को समृद्ध और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करना चाहिए।
नई पीढ़ी को सच्चाई से परिचित कराने और नया नजरिए देने की भी अपील
एलजी ने लेखकों और कवियों से जम्मू-कश्मीर में झूठी बातों का असरदार तरीके से मुकाबला करने और नई पीढ़ी को उजली सच्चाई से परिचित कराने व उन्हें नया नजरिए देने की भी अपील की। उद्घाटन समारोह में चेयरमैन जिला विकास परिषद कुलगाम मोहम्मद अफजल पारे, डिविजनल कमिश्नर कश्मीर अंशुल गर्ग, डीआईजी जावेद इकबाल मट्टू, अतहर आमिर, शफी खान, अनायत अली चौधरी, डॉ. मोहम्मद अब्बास शाह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें