कश्मीर मुस्लिम लीग के अध्यक्ष मसर्रत आलम को शनिवार को श्रीनगर के चतुर्थ एडिशनल डिस्ट्रिक्ट सेशन जज शाजिया तब्बसुम की अदालत में पेश किया गया। उन्हें वर्ष 2010 में कश्मीर घाटी में भड़की हिंसा से जुड़े एक केस में पेशी के लिए लाया गया था। जज ने मामले की सुनवाई को चार जून तक टाल दिया।
मसर्रत के वकील शब्बीर भट ने बताया कि मसर्रत आलम को पेशी के लिए जम्मू की कोट भलवाल जेल से लाया गया था। वकील ने मसर्रत को श्रीनगर जेल में ही रखे जाने की याचिका भी दी थी, जिसे जज ने नकार दिया। भट के अनुसार, तीन जून को भी श्रीनगर में ही एक और मामले में मसर्रत की अदालत में पेशी है।