रेलवे बजट में सरकार द्वारा जम्मू रेलवे स्टेशन को माडल रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित करने की घोषणा अब तक मात्र घोषणा ही रह गई है। यहां पर रेल यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर अब तक कोई भी ठोस कदम नहीं उठाए जा सके हैं।
जम्मू पर्यटन के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है, फिर भी केंद्रीय बजट में घोषणा के बावजूद इसे विकसित नहीं किया गया और न ही यहां पर आने वाले रेल यात्रियों को अत्याधुनिक रूप से सुविधाएं मुहैया हो पा रही हैं। जानकारी के मुताबिक यहां पर छह रिटायरिंग रूम हैं, जिसमें मात्र दो ही वातानुकूलित सुविधा से लैस हैं, जबकि प्रतीक्षालयों की भी हालत खस्ता है।
प्रथम तथा द्वितीय वातानुकूलित टिकट यात्रियों के लिए बने प्रतीक्षालय में एसी की सुविधा है लेकिन जनरल क्लास तथा तृतीय श्रेणी टिकट वाले यात्रियों के लिए एसी सुविधा नहीं है। डीटीएम जम्मू आरएन मीणा का कहना है कि इस संबंध में सरकार की ओर से जैसे ही स्वीकृति आएगी। वैसे ही काम आरंभ हो जाएगा।
यह होता है माडल स्टेशन
सबसे पहले मल्टी कांप्लेक्स तथा स्टेशन पर फूड प्लाजा की सुविधा होनी चाहिए। स्टेशन पर रैंप एवं एक्सीलेरेटर की सुविधा भी सम्मिलित है। टॉयलट एवं बाशरूम होने चाहिएं।