फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम चुनाव मौजूदा वर्ष में होना संभव नहीं

Thu, 11 Jun 2015 08:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच साल से लटके नगर निगम चुनाव इस वर्ष में होना असंभव हो सकते हैं, क्योंकि अभी तक नगर निगम की ओर से अभी तक चुनाव की तैयारियां पूरी नहीं की जा सकी हैं। सूत्रों के मुताबिक मतदाताओं की एनरोलमेंट लिस्टों की रिवीजन होना बाकी है। इसके साथ ही 18 साल के युवाओं के वोटर कार्ड बनने हैं। इन सब के अलावा चीफ इलेक्टोरल कार्यालय में सीईओ के आने का इंतजार है, ताकि चुनाव से जुड़ी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 2010 में नगर निगम के चुनाव होने थे, लेकिन सरकार की ओर से रुचि नहीं लेने के कारण चुनाव पांच साल लेट हो गए। इस बीच कई तरह की अड़चनें आईं और कई तरह से विवाद होने के कारण सरकार गंभीरता नहीं दिखा पाई। निगम से जुड़े पूर्व कारपोरेटर भी कई बयान देने के बाद अब चुप होकर बैठ गए हैं, उन्होंने पिछले पांच साल से चुनाव को लेकर चली आ रही लेटलतीफी के बाद अब इस साल भी चुनाव होने की उम्मीद छोड़ दी है।

विभागीय कार्यप्रणाली पर ध्यान दें, तो कई काम अधूरे हैं। नगर निगम की 71 वार्ड में 3.66 लाख मतदाता है, जिनकी रिवीजन का काम नहीं हुआ है। संशोधन होने के अलावा चीफ इलेक्टोरल आफिस में सीईओ के  आने का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल जिला प्रशासन 8 जुलाई को गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के चुनाव करवाने की तैयारियां में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्देशानुसार ही काम होगा: नायब तहसीलदार  
इलेक्शन सैल की नायब तहसीलदार सविता कुमारी के मुताबिक चुनाव संबंधी तैयारियां की जा रही हैं। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार ही काम किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें