फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कें बदहाल, महकमा कंगाल

विज्ञापन
विज्ञापन
शीतकालीन राजधानी जम्मू की सड़कें इन दिनों अपनी बदहाली पर रो रही हैं। सरकार के दरबार के मुख्य केंद्र बिंदु सचिवालय के आसपास की सड़कें उखड़ीं और टूटी-फूटी पड़ी हैं। जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे की सड़क हो या जम्मू-अखनूर हाईवे, हर रोड पर गड्ढे पड़े हैं।
विज्ञापन


खस्ताहाल सड़कें हादसों को न्योता दे रही है। संबंधित विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मरम्मत के लिए फंड का अभाव है। फ्लाई ओवर निर्माण के चलते अति व्यस्त बिक्रम चौक से लेकर गांधी नगर महिला कालेज तक की सड़क तो खस्ताहाल पड़ी ही है।

निर्माण कार्य के चलते माना जा सकता है कि इसकी मरम्मत में देरी हो रही है। बहरहाल अन्य सड़कों जिसमें चाहे पुराना शहर हो या फिर जम्मू पश्चिम या जम्मू पूर्व या शहर के बाहरी इलाके, हर जगह सड़कें उखड़ी हैं।
विज्ञापन

अपर्याप्त फंड, पैच वर्क का सहारा

अभी तक न तो सरकार का ध्यान इस ओर गया और न ही संबंधित विभाग के अधिकारियों का। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जम्मू शहर और इसके आसपास के इलाकों की सड़कों के मरम्मत कार्र्य के लिए करीब चालीस करोड़ की राशि की दरकार है।

सरकार की ओर से राशि जारी करने में हो रही देरी की वजह से मरम्मत कार्य नहीं हो पा रहा है।

सड़क एवं भवन निर्माण विभाग जम्मू के चीफ इंजीनियर अब्दुल हमीद शेख का कहना है कि जम्मू शहर की सड़कों की मरम्मत कार्य के लिए विभाग के पास पर्याप्त फंड नहीं है। इसलिए जहां जरूरी है, वहां पैच वर्क ही शुरू किया जा सका है। जैसे ही फंड मिलेगा मरम्मत कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

सड़क हादसों को न्योता दे रही सरकार

जम्मू वेस्ट असेंबली मूवमेंट के प्रधान सुनील डिंपल का कहना है कि शहर खासतौर से जम्मू पश्चिम में खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत न करवाए जाने के विरोध में सोमवार को लोग सड़क पर उतरकर सरकार और संबंधित विभागों के खिलाफ प्रदर्शन कर सड़कों की मरम्मत करने की मांग करेंगे।

निजी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी सतीश कुमार का कहना है कि वह पुरानी मंडी से रोजाना गंग्याल काम करने जाते हैं। पूरे रास्ते में सड़कें उखड़ी हैं। कई बार मोटरसाइकिल फिसला। कम से कम सड़कों की तो मरम्मत सरकार को करवानी चाहिए।

मिनी बस चालक सुरेंद्र सिंह का कहना है कि एशिया के सामने शिफ्ट हुए पेट्रोल पंप के बाहर सड़क के बीचों बीच इतना बड़ा गड्ढा है कि वाहन बुरी तरह से हिल जाता है और हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें