रियासी। नवनियुक्त डीसी अजय कुमार ने शुक्रवार को पदभार संभाल लिया है। वहीं, मिनी सचिवालय में बैठक कर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ मंथन किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालयों में दोस्ताना माहौल बना कर काम करने की हिदायत दी।
कांफ्रेंस हाल में हुई बैठक में डीसी ने कहा कि सभी लोग अपने कार्यालय में समय पर पहुंचे और जनता के साथ बेहतर तरीके से बात करें। काम को प्राथमिक तौर पर करने की कोशिश की जाए, ताकि किसी को कोई परेशानी न हो। जिले में जारी विकास निर्माण कार्यों में देरी नहीं करने की भी हिदायत दी है। काम की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। केंद्र की तरफ यूटी के लिए जारी की गई सभी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया जाए। इस के साथ ही डीसी ने स्थानीय गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर समस्याओं को प्राथमिक तौर पर हल करने का आश्वासन दिया। बैठक में एडीसी राजेंद्र शर्मा, एसीआर संजय बड़याल, डीपीओ राम कुमारी, सीपीओ सुनीता कंचन, एसीडी अनिरूद्घ राय आदि अधिकारी उपस्थित रहे।