फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिजबुल आतंकियों का नया वीडियो हुआ वायरल

Fri, 29 Jul 2016 10:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
आतंकवादी - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
आतंक के पोस्टर ब्वाय बुरहान वानी के मारे जाने के बाद आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन ने दोबारा कश्मीर घाटी में अपनी मौजूदगी दर्शाने के लिए एक नया वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में हिज्ब के सात आतंकी हथियारों के साथ दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक वीडियो में एक चेहरा सद्दाम पाडर का है। सद्दाम मारे गए हिजबुल कमांडर बुरहान का पुराना साथी है। वहीं वीडियो में जो शख्स चेहरे ढके हुए दिखाई दे रहा वह हिजबुल का नया कमांडर बताया जा रहा है।

इस वीडियो में दिख रहे सभी आतंकी स्थानीय हैं। वीडियो को लेकर पुलिस अधिकारियों द्वारा अभी तक कोई बयान तो नहीं जारी किया गया, लेकिन वीडियो में दिख रहे आतंकियों की शिनाख्त में सुरक्षा एजेंसियां जुट गई हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि  आतंकियों द्वारा अपना वीडियो जारी करने का ट्रेंड हिजबुल के पूर्व कमांडर बुरहान वानी ने शुरू किया था। 8 जुलाई को सुरक्षा बलों ने दक्षिणी कश्मीर के कोकरनाग इलाके में बुरहान को मुठभेड़ में मार गिराया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें