फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिजबुल कमांडर ने कहा, नहीं करेंगे अमरनाथ यात्रियों पर हमले

Wed, 08 Jun 2016 11:03 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर बुरहान वानी - फोटो : File Photo
विज्ञापन
आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि पुलिस पर हमले करने के अलावा तंजीम के पास कोई विकल्प नहीं है।
विज्ञापन


छह मिनट 17 सेकेंड के वीडियो में आतंकी कमांडर यह कहता दिखाई दे रहा है कि पुलिस वालों को पहले भी चेताया गया था कि उनको रोकने की कोशिश न करें और उनके मकसद के बीच में नहीं आएं, लेकिन वे नहीं माने। वीडियो में आतंकी ने भारत के खिलाफ भी जमकर जहर उगला है।

फेसबुक और वाट्सएप पर वायरल हुए इस वीडियो में बुरहान ने बीएसएफ महानिदेशक के बयान को गलत करार देते हुए कहा कि अमरनाथ यात्रा पर हमला करने की हमारी कोई योजना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने इसमें कहा है कि अमरनाथ यात्रा पर आने वाले लोगों पर हमले नहीं किए जाएंगे। वीडियो में वानी ने उसके संगठन की मदद करने के लिए कश्मीरी अवाम और विशेष तौर पर युवाओं का शुक्रिया भी अदा किया है। वीडियो के अंत में बुरहान ने मीडिया को भी चेताया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें