फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu : कटड़ा से नई दिल्ली के लिए दूसरी वंदे भारत शुरू, पीएम ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी

Sat, 30 Dec 2023 01:05 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रेन का जम्मू और कठुआ में गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटड़ा से नई दिल्ली के लिए दूसरी वंदे भारत ट्रेन शनिवार से शुरू हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रेन का जम्मू और कठुआ में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। ट्रेन से श्रद्धालु अब कटड़ा से नई दिल्ली सात से आठ घंटे में पहुंच सकेंगे। 

विज्ञापन


कटड़ा में आयोजित कार्यक्रम में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह मौजूद रहे। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए नए साल का तोहफा है। ट्रेन का परिचालन मोदी सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उप राज्यपाल ने कहा कि चार माह में कश्मीर से कन्याकुमारी तक रेल लिंक का सपना भी पूरा होगा। प्रोजेक्ट पूरा होने का इंतजार न सिर्फ जम्मू-कश्मीर बल्कि देश के सभी लोग कर रहे हैं।

6,003 करोड़ से तीन रेलवे स्टेशनों का हो रहा कायाकल्प : एलजी

उप राज्यपाल ने कहा कि अमृत भारत योजना के तहत 6,003 करोड़ रुपये से प्रदेश के तीन रेलवे स्टेशनों जम्मू, बडगाम और उधमपुर को अपग्रेड किया जा रहा है। जम्मू क्षेत्र के कई अन्य स्टेशनों को भी अपग्रेड किया जा रहा है। अवंतीपोरा, शोपियां, अनंतनाग, पहलगाम, सोपोर और कुपवाड़ा, बारामुला और उड़ी के बीच चार नई रेलवे लाइनों के लिए सर्वेक्षण अंतिम चरण में है।
विज्ञापन


जम्मू मे वंदे भारत का स्वागत, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दिल्ली तक किया सफर

वंदे भारत ट्रेन दोपहर 1:45 बजे जम्मू रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यहां भारत माता के जयघोष से ट्रेन का स्वागत किया गया और रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

ट्रेन में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दिल्ली तक सफर किया। पहले दिन का सफर निशुल्क था। ऐसे में बड़ी संख्या में लोगों ने देश की सबसे तेज ट्रेन में यात्रा का आनंद उठाया। जम्मू रेलवे स्टेशन पर सांसद जुगल किशोर शर्मा, पूर्व उप मुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें