त्योहारों के सीजन में जम्मू को रेल मंत्रालय से दो नई हमसफर सुपर फास्ट ट्रेनें मिली हैं। एक ट्रेन सियालदह से जम्मू और दूसरी तिरुपति से जम्मू तक चलेगी। दोनों ट्रेनें कब से चलेंगी, इसकी तारीख अभी तय नहीं की गई है। इन ट्रेनों की खासियत यह है कि यह कम स्टाप पर रुकेंगी और अन्य ट्रेनों के मुकाबले 5-6 घंटे जल्दी अपनी मंजिल पर पहुंचेंगी।
फरवरी 2016 में रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कम स्टाप और सुपर फास्ट ट्रेनें चलाने का एलान किया था। रेल मंत्रालय ने वीरवार को नौ ट्रेनें चलाने का एलान कर दिया है और इसमें दो हमसफर ट्रेनें जम्मू को भी प्राप्त हुई हैं। इस योजना के तहत तेजस, हमसफर और अंत्योदय नाम की नौ ट्रेनें मंजूर की गई हैं।
दो तेजस, चार हमसफर और तीन अंत्योदय ट्रेन हैं।
तिरूपति से जम्मूतवी के लिए नई ट्रेन का तोहफा
ट्रेन
- फोटो : File Photo
जम्मू के लिए मंजूर पहली हमसफर ट्रेन 22705-22706 तिरुपति से जम्मू तवी तक चलेगी। इसके केवल दस स्टाप हैं। तिरुपति से मंगलवार को जम्मू तवी से शुक्रवार को चलेगी। इसमें 16 एसी थर्ड और दो रिजनरेटिव वैन बोगी होंगी।
इसके केवल दस स्टाप हैं। तिरुपति से रवाना होने के बाद सीधी दिल्ली सफदरजंग पहुंचेगी और फिर पानीपत, अंबाला कैंट, राजपुरा, सरहिंद, खन्ना, लुधियाना, जालंधर कैंट पठानकोट से होकर जम्मू पहुंचेगी।
सियालदाह से जम्मूतवी को हमसफर ट्रेन
हमसफर ट्रेनों का तोहफा
- फोटो : Getty
दूसरी हमसफर 22317-22318 सियालदह-जम्मू तवी मंजूर हुई है। इसमें भी 16 एसी थर्ड और दो रिजनरेटिव वैन बोगी होंगी। यह सोमवार को सियालदह से चलेगी और बुधवार को जम्मू से सियालदह के लिए रवाना होगी। इसके भी दस स्टाप हैं।
सियालदह से रवाना होने के बाद मुगलसराय, बनारस कैंट, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला, लुधियाना से होकर सीधी जम्मू तवी पहुंचेगी। इन ट्रेनों की खासियत होगी कि इनको क्रासिंग के लिए नहीं रोका जाएगा, बल्कि इनको क्रासिंग देने के लिए अन्य ट्रेनों को रोका जाएगा।