फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू विवि: अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू हो सकेगा नया सत्र

Wed, 29 Jul 2015 09:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू यूनिवर्सिटी कैंपस स्थित विभिन्न विभागों सहित मान्यता प्राप्त कालेजों में जुईट एंट्रेंस परीक्षा के आधार पर पी जी और यू जी कोर्सों में दाखिले की प्रक्रिया अभी भी जारी है। पहली, दूसरी और तीसरी मेरिट के अंतर्गत आये विद्यार्थी अपने विषय के विभागों में अपने दाखिले की प्रक्रिया को जल्द से जल्द करवाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


सामान्य वर्गों के अंतर्गत आये विद्यार्थी अपने दाखिले से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को पूरा कर अपने कोर्स के लिए फीस आदि जमा करवाने के बाद अगली प्रक्रिया के बारे में जानकारी लेने में जुटे हुए हैं।

वहीं एक से लेकर तीन विषयों में नाम आने के  उपरांत विद्यार्थी अपने मनपसंद विषय में अपना दाखिला ट्रांसफर करवाने के लिए तीन अगस्त तक अपना आवेदन प्रक्रिया को पूरा करवा सकते हैं।
विज्ञापन


इसके साथ सेल्फ फाइनेसिंग सीट के तहत चयन किये जाने वाले विद्यार्थियों के दाखिले की प्रक्रिया के लिए आखिरी अवधि विवि द्वारा दस अगस्त तक रखी गई है। विवि कैंपस में नया सत्र शुरू करने के लिए कैंपस स्थित सभी विभागों की ओर से पूरी तैयारी लगभग कर ली गई है।

रोल नंबर से लेकर नया टाइम टेबल को तैयार कर लिया गया है। वहीं विभागों में होने वाली विभिन्न गतिविधियों के लिए विभाग के स्टाफ सदस्यों के बीच बैठकों का भी आयोजन किया जा रहा है। हालांकि जम्मू यूनिवर्सिटी का नया सत्र अगस्त महीने के पहले सप्ताह तक शुरू हो जाएगा।

अगस्त महीने के पहले सप्ताह के साथ नये सत्र के शुरू होते ही कैंपस में युवाओं की रौनक देखने को मिलेगी। कैंपस में पढ़ाई के साथ साथ सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों का दौर भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें