इसके लिए जीएमसी की प्रिंसिपल ने स्वास्थ्य निदेशक जम्मू को पत्र लिखकर पुराने गांधीनगर अस्पताल के नए ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट से 50 फीसदी ऑक्सीजन एमसीएच को शिफ्ट करने की अपील की, जिसे स्वास्थ्य विभाग ने मान लिया है।
एमसीएच गांधीनगर के लिए नए जनरेशन ऑक्सीजन प्लांट से 50 फीसदी ऑक्सीजन मरीजों की सहूलियत के लिए दी जाएगी। लेकिन यह व्यवस्था एमसीएच के खुद के जनरेशन प्लांट के तैयार होने तक रहेगी। वहीं, जीएमसी मुख्य कोविड अस्पताल में भी 270 से अधिक मरीज भर्ती हो चुके हैं, जिनमें अधिकांश ऑक्सीजन पर हैं। - डा. रेणु शर्मा, स्वास्थ्य निदेशक, जम्मू