फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जीएसटी की नई दरों से दूर हुई बाजारों की मायूसी

Tue, 23 Sep 2025 02:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
सांबा। जीएसटी को लेकर  राम पाल शर्मा।
विज्ञापन
सांबा। केंद्र सरकार की ओर से जीएसटी में की गई कटौती और नई दरों के आज से लागू होने से आम लोगों की जेब पर खर्च कम हुआ है। इससे 10 हजार से 50 हजार रुपये वेतन पाने बाले लोगों को काफी राहत मिली है। जहां रोजमर्रा के सामान में बचत आएगी वहीं एसी, एलइडी, दोपहिया वाहन से लेकर कारों तक के दाम कम होने से आम आदमी को राहत मिलेगी। इससे रोजमर्रा के खर्च में 27 से 30 फीसदी तक की कमी आएगी।
विज्ञापन

बाजार में रोजमर्रा के सामान के सस्ते होने से भी रसोई के बजट में कमी आएगी। एसी के कारोबार कर रहे तरुण शर्मा ने बताया कि उनके पास पहले से ही सीमित स्टाॅक है। अब वह नई दरों से ही बिक्री करेंगे। उनके अनुसार एसी में 1500 से लेकर 2 हजार रुपये तक कीमत में कमी आई है। 50 हजार की एलईडी में 3 हजार दाम कम हुए हैं। दोपहिया वाहन की एजेंसी के मलिक तरसेम सिंह का कहना है कि सात हजार से 12 हजार रुपये तक बाइक के दाम कम हुए हैं। उनके पास जो स्टॉक है अब नये दाम पर ही बेच रहे हैं। आज नये दाम पर ही बाइक की बिक्री की गई है। करियाना की दुकान चला रहे अनिल कुमार ने कहा कि उन्हें तो समझ ही नही आ रही है कैसे सामान बेचना है।
सरकार ने देरी से कदम उठाया है, आम लोग महंगाई की मार से त्रस्त थे। खाने-पीने की वस्तुओं पर जीएसटी लगाना ही नहीं चाहिए था। जो पहले अधिक वसूली की गई है उससे आम लोगों को काफी परेशानी मिली थी। अब केंद्र सरकार को समझ आई है। जीएसटी की दरें कम होने से आम लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

रीना चौधरी, पूर्व सरपंच पंगदौर सांबा।

जीएसटी ने आम लोगों की जीवन शैली पर काफी बोझा डाल दिया था। अब जीएसटी की दरें कम होने से आम आदमी को अच्छी राहत मिली है। पहले आम आदमी की पहुंच से रोजमर्रा की वस्तुएं भी दूर होती जा रही थीं। सरकार ने जो शराब पर अधिक जीएसटी लगाया है उसका हम स्वागत करते हैं, शराब, सिगरेट पर और अधिक कर लगाना चाहिए।
रविंद्र सिंह, पूर्व सरपंच व सामाजिक कार्यकर्ता सांबा।

आम लोगों की रोजमर्रा की वस्तुओं खाने पीने के सामान के साथ ही लोगों को घर मनाने के लिए भी राहत मिली है। सीमेंट का एक बैग 30 रुपये तक सस्ता हुआ है। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। केंद्र सरकार ने पहले ही बिना सोचे समझे अधिक जीएसटी लगा दिया था। लोगों के रोष को देखते हुए अब सरकार ने जीएसटी की दरें कम की है, जिससे आम उपभोक्ता को राहत मिली है।
नरेश शर्मा, निवासी आमली सांबा।
केंद्र सरकार द्वारा लगाई गई जीएसटी का नुकसान तो आम लोगों को ही उठाना पड़ा है। कंपनियों व दुकानदारों को इस का कोई नुकसान नही था, दुकानदार का मुनाफा तो पूरा था केवल ग्राहक पर ही बोझा था। जीएसटी की दरों में कमी करने से आम उपभोक्ता को राहत मिली है। इससे महंगाई में भी कमी आ गी। अब आम आदमी कार तक भी खरीद सकेंगे।
रामपाल शर्मा, निवासी घगवाल सांबा।
जीएसटी की दरें कम करने से अब बाजारों की मायूसी भी दूर होगी। पहले जो रसोई का सामान अधिक दाम से मिलता था अब उस में भी कमी आएगी। इस से महिलाओं की रसोई का बोझा भी कम होगा।
इंदु जंवाल, वार्ड 4 सांबा।
जीएसटी के फैसले का स्वागत करते हैं। इससे आम लोगों को अच्छी राहत मिली है। जो लोग कार खरीदना सपना समझते थे उन्हें भी आस बनेगी कि वह कार खरीद सकेंगे। सरकार की अच्छी पहल है। इससे आम लोग राहत महसूस कर रहे हैं।
रजनी संब्याल, निवासी सांबा।

सांबा। जीएसटी को लेकर  राम पाल शर्मा।

सांबा। जीएसटी को लेकर  राम पाल शर्मा।

सांबा। जीएसटी को लेकर  राम पाल शर्मा।

सांबा। जीएसटी को लेकर  राम पाल शर्मा।

सांबा। जीएसटी को लेकर  राम पाल शर्मा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें