फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीक सीजन से बदलेगी कश्मीर की तकदीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पटरी से उतरी कश्मीर की आर्थिक स्थिति को उबारने के लिए पर्यटन विभाग ने कमर कस ली है। वर्ष 2015 में पीक सीजन के सहारे कश्मीर की तकदीर बदलने की कोशिश है। इस दिशा में कई सारे कदम उठाए गए हैं। घरेलू और विदेशी पर्यटकों को अधिक से अधिक कश्मीर में खींचने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन


कश्मीर पर्यटन विभाग के निदेशक, फारूक शाह ने ‘अमर उजाला’ को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस साल कश्मीर में पर्यटकों का नया रिकार्ड बनाने की कोशिश है। इसे देखते हुए कई योजनाएं बनाई गई हैं, जिनको लागू किया जाएगा। पिछले साल कश्मीर में 12 लाख पर्यटक आए थे। विभाग इस साल इस आंकड़े को 15 लाख तक पहुंचाने की कोशिश करेगा।

पिछले साल बाढ़ आने की वजह से देशभर में एक संदेश चला गया कि कश्मीर में पर्यटन के ढांचे को नुकसान पहुंचा है। 10 फीसदी ही पर्यटन ढांचे को नुकसान पहुंचा है, बाकी सब ठीक है। लोगों को विश्वास दिलाया जा रहा कि कश्मीर में सब कुछ ठीक है और पर्यटकों को किसी प्रकार की कोई समस्या पेश नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सस्ती मिलेगी हवाई सेवा

अकसर पीक सीजन में हवाई सेवा कंपनियां अपने रेट बढ़ा देती हैं। इससे पर्यटकों को आने में काफी दिक्कतें होती हैं। शाह का कहना है कि चार से पांच हवाई कंपनियों से बात चल रही है। कंपनियों को पीक सीजन में पर्यटकों को सस्ती हवाई सेवा देने की कोशिश है।

विश्व स्तरीय टेंटिंग सुविधा होगी
कश्मीर के जिन पर्यटन स्थलों में रुकने की व्यवस्था नहीं है। उन क्षेत्रों में टेंट सुविधा होगी। विश्व स्तरीय टेंटिंग सुविधा में पर्यटकों को खाने-पीने और रुकने की बेहतर सुविधा मिलेगी। इससे पर्यटकों को रुकने में आसानी होगी।

18 को चंडीगढ़ में रोड शो
पर्यटन विभाग कश्मीर में पर्यटकों को खींचने के लिए अन्य राज्यों में रोड शो कर रहा है। कोलकाता, मुंबई आदि में शो हो चुके हैं। 18 मार्च को चंडीगढ़ में भी रोड शो हो रहा है। रोड शो में लोगों को कश्मीर में आने का न्योता दिया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें