फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए खुशखबरी, नोटबंदी से परेशान लोगों के लिए नई सुविधा

Sun, 11 Dec 2016 05:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
vaishno devi - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
नोटबंदी के चलते वैष्णो देवी यात्रियों की सहूलियत के लिए बुकिंग केंद्रों, यात्रा ट्रैक पर स्थापित भोजनालयों और जम्मू से कटड़ा से श्राइन बोर्ड के विभिन्न आवासीय केंद्रों पर प्वाइंट आफ सेल (पीओएस/स्वाइप) मशीनें स्थापित की गई हैं।
विज्ञापन


स्थानीय बैंक शाखाओं में पुराने 500 और 1000 रुपये के नोटों के एक्सचेंज के लिए निहारिका कांप्लेक्स और भवन पर फोटो कापी की सुविधा दी गई है। इससे यात्री शिनाख्त पत्रों की कापी करवाकर यह प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

शनिवार को बोर्ड के चेयरमैन एवं राज्यपाल एनएन वोहरा के श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के दौरे के दौरान सीईओ एके साहू ने उन्हें यह जानकारी दी। 

500 के पुराने नोट न लेने के आदेश जारी

500 के पुराने नोट न लेने के आदेश जारी - फोटो : डेमो फोटो
सीईओ ने बताया कि सभी सुपरवाइजर अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे भोजनालयों, बुकिंग केंद्रों, सेल और डोनेशन केंद्र तथा बोर्ड के आवासीय केंद्रों पर पुराने 500 और 1000 रुपये के नोट न लें।

बोर्ड के बैंक खातों में चीफ अकाउंट अफसर और स्क्रूटनिंग के बाद ही पुराने नोटों को जमा करवाने की इजाजत दी जाएगी। करंसी को लेकर रोजाना रिकार्ड मुकम्मल बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

दान पात्रों से निकल रहे हैं पुराने नोट

दान पात्रों से निकल रहे हैं पुराने नोट - फोटो : डेमो फोटो
विभिन्न स्थानों पर दान पत्रों में पुराने नोट मिल रहे हैं। पिछले तीस दिन में दान पत्रों में 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों के साथ 1.90 करोड़ रुपये दान आया है।

बोर्ड ने यात्रियों को नोटबंदी को लेकर जागरूक करने के लिए निहारिका, अर्द्धकुंवारी, भवन और आवासीय केंद्रों पर पैंपलेट, डिस्पलेड करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें दान पत्रों में पुरानी करेंसी को डालने की हिदायतें जारी की गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें