फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एबीवीपी के राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रदेश की नई कार्यकारिणी को दी मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- डॉ. अजय कुमार शर्मा प्रदेशाध्यक्ष और अक्षी बलोरिया राज्य सचिव मनोनीत
विज्ञापन

- सम्मेलन में समसामयिक विषयों पर हुआ मंथन, संगठन को सशक्त बनाने के दिए सुझाव

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। दिल्ली में हुए एबीवीपी के राष्ट्रीय सम्मेलन में जम्मू-कश्मीर से 190 प्रतिनिधियों ने भाग लेकर विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की। इस दौरान एबीवीपी जम्मू-कश्मीर का 59वां राज्य सम्मेलन भी आयोजित किया गया। इसमें सत्र 2023-24 के लिए नई राज्य कार्यकारिणी को मंजूरी दी गई। कार्यकारिणी में उधमपुर से डॉ. अजय कुमार शर्मा को अगले एक साल के लिए प्रदेशाध्यक्ष और अक्षी बलोरिया को राज्य सचिव चुना गया है।
डॉ. लोकेंद्र सिंह, प्रो. रितु बख्शी, डॉ. सुमित कोटवाल, डॉ. आजाद खान को उपाध्यक्ष और सनक श्रीवत्स, अकील अहमद तांत्रे, पूजा चिब, शैलेश राजदान, साहिल ठाकुर को संयुक्त सचिव बनाया गया है। तिलक ठाकुर को राज्य संगठन सचिव, सुदर्शन डोगरा को राज्य कार्यालय सचिव और गोविंद शर्मा राज्य कोषाध्यक्ष व सुनील चौधरी को राज्य सह-कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसके साथ ही इस सम्मेलन में प्रदेश कार्यकारिणी परिषद और प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों के साथ-साथ विभिन्न मंचों, प्रकोष्ठों के लिए प्रदेश प्रभारियों और प्रदेश संयोजकों की भी घोषणा की गई।
विज्ञापन

इस राष्ट्रीय सम्मेलन में गुलाम मुस्तफा अली को राष्ट्रीय सचिव और मुस्कान आनंद को स्टूडेंट्स फॉर सेवा का राष्ट्रीय संयोजक चुना गया है। आबिदा वार, ऋतंभरा वशिष्ठ, चाहत आनंद, अखिल वजीर को राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद में जगह मिली और डॉ. परमिंदर सिंह जम्मू कश्मीर से राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद में विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।
राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में गृहमंत्री अमित शाह ने छात्रों को बहुमूल्य मार्गदर्शन प्रदान करते हुए अपनी अंतर्दृष्टि साझा की। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र नेताओं को सशक्त बनाना, उन्हें कौशल से लैस करना और राष्ट्र के भविष्य को आकार देने में उनकी सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना था।
विज्ञापन

विभिन्न क्षेत्रों में लोगों के अथक प्रयासों को स्वीकार करने के लिए हर साल यशवंत राव केलकर युवा पुरस्कार भी दिया जाता है। इस वर्ष प्रतिष्ठित पुरस्कार भारत की लहरी बाई बाजरा रानी, शरद विवेक और डॉ. वैभव भंडारी को मिला है। एबीवीपी की राज्य सचिव अक्षी बलोरिया ने बताया कि राष्ट्रीय सम्मेलन और राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की बैठक में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और जीवंत परिसर के लिए ठोस कदम उठाने, वैश्विक कल्याण उन्मुख भारतीय कूटनीति, युवाओं को एक स्वस्थ जीवन शैली अपनानी चाहिए और छह प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें