फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कश्मीर सच में धरती पर जन्नत है'

Wed, 30 Mar 2016 10:44 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
आस्ट्रेलिया के पूर्व सांसद पैट फार्मर - फोटो : PTI
विज्ञापन
आस्ट्रेलिया के पूर्व सांसद पैट फार्मर द्वारा इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर कन्याकुमारी से शुरू की गई ‘स्पिरिट ऑफ इंडिया’ रन मंगलवार को कश्मीर में संपन्न हुई। डल झील के किनारे स्थित निशात बाग में पैट फार्मर के दाखिल होने के साथ ही रन संपन्न हो गई। पैट फार्मर ने स्पिरिट आफ इंडिया रन के दौरान हुए अनुभवों का जिक्रकरते कहा कि कुछ अलग करना ही मेरा अपना तरीका है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस दौरान मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला। फार्मर के अनुसार यहां इस बाग में मैराथन पूरा करते हुए मैं अपने रोमांच और खुशी को ब्यान नहीं कर सकता। कश्मीर में इस दौड़ को पूरा करना मेरे लिए एतिहासिक लम्हा है। उन्होंने कहा कि मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि कश्मीर इतना खूबसूरत होगा। यह सही धरती पर जन्नत है। इससे पहले कभी धरती पर जन्नत का एहसास नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि मैं ट्वीटर और सोशल मीडिया समेत अपनी सभी साइटों पर कश्मीर के पर्यटन को प्रचारित करूंगा। मैंने आस्ट्रेलिया में अपने साक्षात्कार में कश्मीर के अद्वितीय प्राकृतिक सौंदर्य का जिक्र किया है। निशात बाग में पैट फार्मर के स्वागत समारोह में पर्यटन निदेशक महमूद अहमद शाह ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत बड़ा और एक एतिहासिक दिन है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 64 दिन चली यह मैराथन यहां संपन्न हुई है। आस्ट्रेलियाई मैराथन धावक पीट फार्मर का यह प्रयास कश्मीर को न सिर्फ हिंदुस्तान और आस्ट्रेलिया में बल्कि पूरे विश्व भर में कश्मीर के पर्यटन को बढ़ावा देगा।
 
केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय में उप महानिदेशक अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर में पर्यटन विकास पर विशेष जोर देर रही है। कई ठोस कदम उठाए गए हैं। कई नयी योजनाओं को भी शुरू किया गया है। यह आयोजन भी इसका ही एक हिस्सा है। तैयार की गई डाक्यूमेंट्री देश-विदेश में विभिन्न मंचों पर दिखाई जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें