फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों ने दी NET JRF और SBI PO की परीक्षा

Sun, 21 Jun 2015 07:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
एक साथ दो परीक्षाओं के आयोजन ने प्रतिभागियों की खूब दौड़ करवाई। रविवार को काउंसिल आफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (सीएसआईआर) ने यूनियन ग्रांट कमीशन के साथ मिलकर जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) के लिए नेशनल इलीजीबिलिटी टेस्ट की परीक्षा का आयोजन करवाया। वहीं स्टेट बैंक आफ इंडिया (एसबीआई ) के पीओ की परीक्षा भी रविवार को ही आयोजित हुई। इससे प्रतिभागी परेशान रहे।
विज्ञापन


कुछ ने नेट की परीक्षा छोड़ी तो कुछ ने बैंक के पीओ की। हालांकि कुछ प्रतिभागी दोनों परीक्षाएं देने में सफल रहे, क्योंकि नेट की परीक्षा दो शिफ्टों में थी। नेट जेआरएफ की परीक्षा के लिए गांधीनगर स्थित गवर्नमेंट महिला कालेज में परीक्षा केंद्र था। परीक्षा सुबह और दोपहर की शिफ्ट में आयोजित की गई। सुबह दस बजे से लेकर बारह बजे तक की पहली शिफ्ट चली, जिसमें 1279 परीक्षार्थियों में से करीब 978 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 301 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।

दूसरी शिफ्ट दोपहर दो बजे से शुरू हुई जो शाम पांच बजे तक चली। इस शिफ्ट में 887 परीक्षार्थियों में से 675 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 212 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। हालांकि रविवार को नेट जेआरएफ की परीक्षा के साथ ही एसबीआई (स्टेट बैंक आफ इंडिया) के पीओ की परीक्षा भी विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी। दोनों परीक्षा की तिथि एक साथ होने से कुछ परीक्षार्थी परेशान हुए, जिन्होंने बैंक की परीक्षा के लिए भी फार्म भरे हुए थे।
विज्ञापन


बैंक की परीक्षा के लिए बनाए अन्य कालेजों में परीक्षा केंद्रों के चलते परीक्षार्थियों को नेट की परीक्षा देकर बैंक की परीक्षा देने के लिए भागदौड़ करनी पड़ी। इसके चलते कुछ परीक्षार्थियों ने नेट जेआरएफ की परीक्षा छोड़ी तो कुछ ने बैंक की परीक्षा।

गांधीनगर स्थित गवर्नमेंट महिला कालेज में परीक्षा देने के लिए पहुंचे परीक्षार्थी अभिषेक शर्मा, पवनी कौल, राधिका गुप्ता और विवेक साहनी ने बताया कि उन्होंने नेट जेआरएफ के साथ बैंक के पीओ के लिए फार्म भरा था। उन्होंने बताया कि सुबह नेट की परीक्षा देने के बाद अब वह बैंक की परीक्षा देने के लिए अन्य परीक्षा केंद्र की ओर रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें