फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पेड़ से लटकता मिला लापता नेपाली महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर के तालाब तिल्लो क्षेत्र में एक महिला का शव खाली प्लाट में पेड़ से लटकता मिला। मूल रूप से नेपाल की रहने वाली यह महिला शनिवार शाम से लापता थी लेकिन पुलिस के पास लापता होने की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। शुरुआती जांच में मौत का कारण खुदकुशी बताया जा रहा है, लेकिन परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। इसे देखते हुए पुलिस ने धारा 174 के तहत संदिग्ध मौत का केस दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है।
विज्ञापन

मृतक पूजा देवी मूल रूप से नेपाल और इस समय भरत नगर में अपने पिता और पति के साथ रहती थी। मृतका का पिता भरत नगर में ही चौकीदारी करता है। जानकारी के अनुसार रविवार को पूजा को घर के पास ही खाली पड़े प्लाट में एक व्यक्ति ने पेड़ पर लटकते हुए देखा और पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। बता दें कि महिला का एक छह महीने का बच्चा भी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें