फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG Result: जम्मू-कश्मीर के टॉपर हाजिक बनना चाहते हैं न्यूरोलोजिस्ट, पुलवामा के युवाओं को दिखाई राह

Fri, 09 Sep 2022 12:04 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

हाजिक ने कहा कि अगर आप मेहनत और लग्न से कोई भी काम करते हैं तो सफलता हासिल की जा सकती है। युवाओं को सलाह दी कि किसी भी उपलब्धि को हासिल करने के लिए लगातार बने रहें और कड़ी मेहनत करें। 
विज्ञापन
हाजिक लोन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के हाजिक लोन ने नीट यूजी परीक्षा में देश भर में 10वां रैंक हासिल किया है। ट्रेंज के रहने वाले हाजिक लोन ने 720 में से 710 अंक हासिल किए। वह जम्मू-कश्मीर के टॉपर हैं। हाजिक ने कहा, वह अपनी सफलता पर बहुत खुश हैं।

विज्ञापन


उन्हें उम्मीद थी कि वह नीट को क्रैक कर लेंगे, लेकिन 10वां रैंक हासिल करने की उम्मीद नहीं थी। वह न्यूरोलॉजिस्ट बनना चाहते हैं। हाजिक के पिता फल कारोबारी हैं। वह अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को देते हैं। उन्होंने श्रीनगर के निजी संस्थान से कोचिंग ली थी।  

हाजिक ने 8वीं तक की पढ़ाई पुलवामा के डॉल्फिन पब्लिक स्कूल से की। इसके बाद शाह ए हमदान पब्लिक स्कूल शोपियां में 10वीं की। 12वीं तक की पढ़ाई सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल तुर्कवांगम शोपियां से पूरी की।
विज्ञापन

 
हाजिक ने कहा कि अगर आप मेहनत और लग्न से कोई भी काम करते हैं तो सफलता हासिल की जा सकती है। युवाओं को सलाह दी कि किसी भी उपलब्धि को हासिल करने के लिए लगातार बने रहें और कड़ी मेहनत करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें