जम्मू। नेशनल डेमोक्रेटिक पार्टी इंडियन (एन डी पी आई) जम्मू - कश्मीर के अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने मंगलवार को डॉ. बीआर अंबेडकर की 129 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने डॉ. बीआर अंबेडकर के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर रोशनी डाली और समाज को ऊपर उठाने के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों के बारे में भी चर्चा की। इस दौरान उन्होंने लेफ्टिनेंट गवर्नर गिरीश चंद्र मुर्मू से शराब माफिया के खिलाफ हस्तक्षेप कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। ब्यूरो