बाबा साहब को श्रद्धांजलि देते रेलवे कर्मचारी
- फोटो : AMAR UJALA
जम्मू। नार्दन रेलवे मेंस यूनियन शाखा जम्मू ने मंगलवार को सविंधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती गाड़ी प्रकाश कार्यालय में मनाई गई। कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए सरकार की गाइडलाइंस और सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम आयोजित किया। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन जम्मू के शाखा सचिव श्री शैम्बर सिंह ने बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहां कि वे हमेशा से ही चाहते थे कि शिक्षा की रोशनी वैसे लोगों तक पहुंचे जहां सदियों से शिक्षा की रोशनी से वंचित रखा गया है। लोग शिक्षित बनकर ही अपने अधिकारों एवं संविधान में दिए गए अधिकारों को प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान रंजीत पासवान ने कहा कि बाबा साहब के बताए हुए रास्ते पर चलने की आवश्यकता है। इस दौरान कर्मचारियों ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर मेघराज,मीडिया सचिव प्रकाश चंद्र मौजूद रहे। दूसरी ओर गाड़ी प्रकाश के ही कर्मी अशोक कुमार ने अपने घर मे बनाये हुए मास्क को अपने कर्मियों के बीच बांटा। जिसे सभी कर्मियों ने उनकी प्रसंशा की।