नगरोटा एनसीसी प्रशिक्षण अकादमी में अग्निवीर के लिए 101 कैडेट का ग्रुप: स्रोत सेना
जम्मू। नगरोटा की एनसीसी प्रशिक्षण अकादमी में कैडेट को अग्निवीर के लिए तैयार किया जा रहा है। तैयारी में जुटे 101 एनसीसी कैडेटों को शनिवार को इसकी तैयारी के लिए विशेष जानकारी दी गई। बता दें कि 22 अप्रैल से 29 अप्रैल 2024 तक होने वाली आगामी अग्निवीर लिखित परीक्षा में सफलता के लिए कैडेटों को आवश्यक उपकरणों से लैस किया गया। इसके अलावा अग्निवीर की विभिन्न श्रेणियों को कवर करने वाली लिखित परीक्षा का पाठ्यक्रम के बारे, अध्ययन योजनाओं को अनुकूलित करने के लिए अंकों का विषय-वार वितरण, अग्निवीर की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रभावी तैयारी तकनीक और व्यावहारिक अभ्यास के लिए ऑनलाइन मॉक टेस्ट शृंखला तक पहुंच की जानकारी दी गई। लेफ्टिनेंट अरुण शर्मा और टीओ संतोष कुमार के नेतृत्व में कैडर को बटालियन कमांडर 2 जेएंडके बीएन एनसीसी कर्नल आरएस जसरोटिया ने जागरूक किया।