फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अग्निशमन सेवा सप्ताह के समापन पर ड्राइंग और निबंध लेखन प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। अग्निशमन सेवा सप्ताह के समापन पर रेंज और कमांड मुख्यालय स्तर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। फायर एंड इमरजेंसी मुख्यालय गांधीनगर में शनिवार को निबंध सह भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें आठ विभिन्न स्कूलों के 29 छात्रों ने भाग लिया। इस वर्ष की थीम अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करें - राष्ट्र निर्माण में योगदान करें पर निबंध और ड्राइंग प्रतियोगिता में छात्रों ने विभिन्न चित्र बनाए।
विज्ञापन

महावीर जैन स्कूल रानी पार्क जम्मू की छठी कक्षा की छात्रा समृद्धि ने प्रथम स्थान हासिल किया। उन्हें 1500 रुपए का नकद पुरस्कार और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। वहीं, 1200 रुपए का दूसरा पुरस्कार ओरिएंटल हायर सेकेंडरी स्कूल कच्ची छावनी की 7वीं कक्षा की छात्रा वंशिका ठाकुर ने हासिल किया, जबकि 1000 रुपए के नकद पुरस्कार के साथ तीसरा स्थान बाल भारती पब्लिक हाई स्कूल छन्नी हिम्मत की 9वीं कक्षा की छात्रा सुहानी ने हासिल किया।
इस दौरान फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज के निदेशक आलोक कुमार ने सभी अधिकारियों और जवानों को आग से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए हर घर फायर फाइटर बनाने के लिए पूरे वर्ष जागरूकता कार्यक्रम जारी रखने पर जोर दिया। उन्होंने वॉलीबॉल, रस्साकशी, लैडर ड्रिल और फायर टेंडर ड्रिल की विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र भी प्रदान किए। इसके अलावा फायर एंड इमरजेंसी मुख्यालय गांधीनगर में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें