फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेंका विधायक के पीएसओ की हत्या, एक पंच भी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में होमशालीबग विधानसभा क्षेत्र से नेशनल कांफ्रेंस के विधायक अब्दुल मजीद भट के निजी सुरक्षा गार्ड (पीएसओ) की आतंकियों ने शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी। हमले में सुरक्षा गार्ड के साथ मौजूद एक पंच को भी गोली लगी। उसे श्रीनगर के श्री महाराजा हरि सिंह अस्पताल (एसएमएचएस) में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन


नेशनल कांफ्रेंस के विधायक अब्दुल मजीद भट लारमी ने बताया कि हमले में मारा गया जहूर अहमद डार उनका निजी सुरक्षा गार्ड था। वह पिछले आठ वर्षों से उनका ड्राइवर भी था। मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षा गार्ड कुलगाम स्थित अब्दुल मजीद के दफ्तर की ओर जा रहा था।

रास्ते में उसने अपने पड़ोसी पंच जहूर अहमद इलाही से लिफ्ट मांगी और उसके साथ मोटरसाइकिल पर बैठ गया। इस बीच, रेडवानी बाला इलाके के करीब पहुंचने पर कुछ अज्ञात बंदूकधारी सड़क के बीच आ खड़े हुए और सुरक्षा गार्ड पर गोलियां चला दीं।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

मारा गया गार्ड नेशनल कांफ्रेंस के सरपंच का बेटा

गार्ड को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी, दो छोटे बच्चे, एक कुंवारी बहन और बुजुर्ग पिता रह गए हैं। हमले में पंच इलाही भी गंभीर रूप से घायल हुआ है।

मारा गया गार्ड नेशनल कांफ्रेंस के सरपंच गुलाम रसूल डार का बेटा था। कुलगाम जिले के एसपी मुमताज अहमद ने बताया कि शुरू में ही कहना कि हमला किसने किया है, सही नहीं होगा, लेकिन, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जल्द ही सच सामने आ जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें