फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः संसद परिसर में लावे-फैयाज का विरोध प्रदर्शन, वजह- अनुच्छेद 370 का हटाया जाना

Mon, 18 Nov 2019 11:02 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांसद नजीर अहमद लावे और मीर मोहम्मद फैयाज - फोटो : ani
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद नजीर अहमद लावे और मीर मोहम्मद फैयाज ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के विरोध में संसद परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान लावे और फैयाज ने संसद परिसर में अपनी मांगों को लेकर पोस्टर दिखाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाया जाना स्वीकार्य नहीं है।

विज्ञापन

 

आज यानी की सोमवार से संसद का सत्र शुरू हो गया है। पीएसए के तहत श्रीनगर स्थित आवास में निरुद्ध नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला को संसद सत्र में भाग लेने की अनुमति नहीं मिली है। रविवार को दिल्ली में हुई सर्वदलीय बैठक में नेकां सांसद जस्टिस हसनैन मसूदी तथा अन्य पार्टियों के नेताओं ने इस मुद्दे को उठाते हुए उन्हें संसद में भाग लेने की अनुमति देने की मांग रखी थी। वहीं पीडीपी ने अभी संसद सत्र में भाग लेने पर फैसला नहीं किया है। 

मसूदी ने बताया कि पार्टी के एक अन्य सांसद मोहम्मद अकबर लोन सोमवार को दिल्ली पहुंचेंगे। इसके बाद रणनीति तय की जाएगी कि संसद सत्र में भाग लेना है या नहीं। उन्हें संसद सत्र में भाग लेने की अनुमति देने की आवाज बुलंद की जाएगी। कहा कि फारूक अब्दुल्ला निर्वाचित जन प्रतिनिधि हैं। श्रीनगर की जनता का यह अधिकार है कि उनकी बात उनके सांसद संसद में उठाएं। जनता के साथ-साथ सांसद को भी उनके अधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। 

विज्ञापन

 

उधर, लेफ्टिनेंट गवर्नर जीसी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने पर पार्टी से निकाले गए पीडीपी के राज्यसभा सदस्य नजीर अहमद लावे ने संसद सत्र में हिस्सा लिया। उनका कहना है कि अब यह पीडीपी को तय करना है कि वह मामले में क्या स्टैंड लेती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें