जम्मू। नटरंग की और से क्वारेंटाइन थियेटर फेस्टिवल के तीसरे दिन 'माता की कहानी' नाटक सोशल मीडिया पर दिखाया गया। नटरंग स्टूडियो के यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर अकाउंट पर नाटक को दिखाया गया। लॉक डाउन तक हर दिन एक नाटक दिखाया जाएगा। माता की कहानी 'जो दर्शकों के लिए एक अनूठा नाटकीय अनुभव है, माता वैष्णो देवी की लोकप्रिय कथा को खूबसूरती से दिखाया गया है।