फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नटरंग ने अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस मनाया, सन्नी मुजू का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जम्मू । अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को नटरंग जम्मू ने विशेष समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर की पारंपरिक और समकालीन नृत्य परंपराओं में दिए योगदान के लिए प्रमुख नर्तक और कोरियोग्राफर सन्नी मुजू को सम्मानित किया गया। नटरंग निदेशक पद्मश्री बलवंत ठाकुर ने सन्नी मुजू का अभिनंदन किया। उनके साथ नटरंग के वरिष्ठ पदाधिकारी यासीन, कुशल भट्ट, विशाल शर्मा, चैतन्य शेखर, कननप्रीत कौर, महक चिब, ललिता देवी, नीरज कांत और मोहम्मद सहित अन्य लोग मौजूद थे।
इस अवसर पर नटरंग निदेशक बलवंत ठाकुर ने कहा कि प्रदर्शन कला के विभिन्न क्षेत्रों में बहुमुखी प्रतिभाओं को पहचानने के लिए नटरंग का हमेशा से प्रयास रहा है कि उन्हें सम्मानित करें ताकि अन्य लोग भी ऐसे महत्वाकांक्षी उत्कृष्ट कलाकारों से प्रेरणा लें। बलवंत ठाकुर ने बताया कि इस दिवस की स्थापना यूनेस्को, पेरिस द्वारा गठित अंतरराष्ट्रीय रंगमंच संस्थान की नृत्य समिति द्वारा की गई थी। सन्नी मुजू के बारे में बलवंत ठाकुर ने कहा कि उन्होंने ब्रिटिश संसद (यूके) के दोनों सदनों और लंदन के ऐतिहासिक ट्राफलगर स्क्वायर में जम्मू और कश्मीर की विविध नृत्य परंपराओं को मुख्य नर्तक के रूप में प्रदर्शित किया है। वह एक बहुमुखी कलाकार हैं, जिन्होंने एक अभिनेता, मॉडल, डांसर और कोरियोग्राफर के रूप में बहुत काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सन्नी को नाटक ''बेबी'' और ''रावमट बैट'' में सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए कला संस्कृति एवं भाषा अकादमी द्वारा योग्यता प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया। इसके अलावा उन्होंने पद्मश्री बलवंत ठाकुर के निर्देशन में नटरंग के साथ भी काम किया और कोरियोग्राफर के रूप में बावा जित्तो, जम्मू कश्मीर फेस्टिवल, ''रंगला जम्मू'', भद्रवाह फेस्टिवल और प्रतिष्ठित जी 20 कश्मीर में अभिनय किया। टेलीविजन में उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत नौ साल की उम्र में 1994 में डीडी-1 के लिए टेलीफिल्म ''पर्वस'' में एक बाल कलाकार के रूप में की थी। उन्होंने बाल कलाकार के रूप में कई लघु फिल्मों और विज्ञापन फिल्मों में भी अभिनय किया। उन्होंने दूरदर्शन जम्मू के लिए टीवी धारावाहिक ''लावारिस एंड राधा'' में भी अभिनय किया। उन्होंने केके रैना के मार्गदर्शन में स्टार प्लस के लिए विभिन्न टीवी धारावाहिकों में भी काम किया । इसके अलावा, उन्होंने राष्ट्रीय टेलीविजन के लिए फुले, गुलरेज, 31 की रात, राज तेरांगिनी, हवाएं, लावारिस और हाल ही में लोकप्रिय श्रृंखला पश्मीना जैसे कई धारावाहिकों में भी काम किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें