इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में आयोजित 30वें अंतर विश्वविद्यालयीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव में जम्मू विश्वविद्यालय का जलवा रहा। इंस्टालेशन में विश्वविद्यालय सर्वश्रेष्ठ रहा। टीम को वेस्टर्न सोलो, इंडियन क्लासिकल सोलो, इंडियन ग्रुप सांग, डिबेट व स्किट स्पर्धा में तृतीय पुरस्कार मिला। वेस्टर्न ग्रुप सांग में टीम चौथे स्थान पर रही।
इंस्टालेशन की टीम में जसवीर सिंह, रचिता दत्ता, अशिमा शर्मा व कनीथ पनोतरा, डिबेट में जैनुल आबदीन बांडे व साहिल मेहता, म्यूजिक टीम में मुक्तेशी शर्मा, सोनाली डोगरा, सुमित कुमार, राकेश देवोल, राघव गुप्ता, अनुराधा शर्मा, मृदुल आनंद, सन्यम पंडोह, पल्लवी कन्वार, स्मिता राणा, दीपिका व सुनीधि शर्मा शामिल रहे ।
डा. कुलदीप शर्मा, नीरज वर्मा, राकेश आनंद, सुनील शर्मा, दरबारी लाल ने संगत की। सुमित शर्मा द्वारा स्किट का निर्देशन किया गया। उल्लेखनीय है कि स्टूडेंट्स वेल्फेयर के डीन प्रो. पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व में 28 लोगों का दल इंदौर गया था जिसमें डा. कविता सूरी व डा. एआर मन्हास टीचर इंचार्ज के रूप में शामिल रहे।
राष्ट्रीय युवा महोत्सव में जलवा बिखेरकर मंगलवार की शाम जम्मू यूनिवर्सिटी की टीम मालवा एक्सप्रेस से पहुंची। यहां पहुंचने पर टीम का स्वागत किया गया। विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रो. आरडी शर्मा ने टीम को मुबारकबाद दी है।