रामबन। 11 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस रामबन में भी धुमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर डीडीसी मुसरत इस्लाम ने सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामबन में प्रतिभागियों को मतदान की शपथ दिलाई। बाद में उन्होंने स्कूल परिसर से विभिन्न स्कूलों के छात्रों की ओर से निकाली गई एक जागरूकता रैली को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिले के अन्य हिस्सों में भी कोविड प्रोटोकॉल के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। डीसी ने प्रतिभागियों को भारतीय लोकतंत्र में विश्वास रखने की शपथ दिलाई। युवा मतदाताओं को ईमानदार, निष्पक्ष, निर्भीक और जिम्मेदार मतदाता होने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान एक संगोष्ठी भी आयोजित की गई, जिसमें काफी संख्या में छात्रों ने भाग लिया।