जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटते ही लद्दाखी आदिवासियों को उद्यमी बनाने के लिए केंद्र सरकार लेह-लद्दाख पहुंच रही है। केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में पहुंच चुके हैं। साथ ही केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री रेणुका सिंह और ट्राइफेड के अध्यक्ष आरसी मीणा भी मौजूद रहेंगे। इसके लिए केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय लेह के पोलो मैदान में नौ दिवसीय जनजातीय पर्व, आदि महोत्सव का आयोजन कर रहा है। 17 से 25 अगस्त तक होने वाले इस कार्यक्रम में 20 राज्यों के 160 आदिवासी कारीगर भी पहुंच रहे हैं।