जम्मू स्थित रणबीर मॉडल हायर सेकेंड्री स्कूल में आयोजित एनएसएस कार्यक्रम में भाग लेने पहंचे विध
जम्मू। जम्मू पूर्व से भाजपा विधायक युद्धवीर सेठी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) केवल छात्र गतिविधि नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय मिशन है। एनएसएस की तरफ से जम्मू के रणबीर मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि एनएसएस युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व व सामाजिक जिम्मेदारी की भावना पैदा करता है। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से छात्र समाज में सार्थक योगदान देने, सहानुभूति विकसित करने व परिवर्तनकारी के रूप में उभरते हैं। विधायक ने कहा कि एनएसएस के स्वयंसेवक एक मजबूत, एकजुट भारत के मशाल वाहक हैं। नशा मुक्ति जीवन शैली को अपनाने पर विधायक ने जोर दिया। उन्होंने कहा कि छात्र मादक पदार्थों के सेवन से खुद बचें और समाज को भी बचाने में योगदान दें। उन्होंने छात्रों से कहा कि वह स्वस्थ और बेहतरीन भविष्य का राजदूत बनने की कोशिश करें। हम सभी को खुद भी नशे से दूर रहना होगा। इस अवसर पर पूजा लंगर, प्रधानाचार्य डा. किशोर शर्मा आदि मौजूद थे।